Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कोटा के रानीसागर तालाब में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

कोटा/बेलगहना। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत कोटा थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बेलगहना चौकी के ग्राम नगोई (आश्रित ग्राम लमरीडबरी) स्थित रानीसागर तालाब में रविवार को एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जब ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए रानीसागर तालाब के पास पहुंचे, तो उन्होंने पानी की सतह पर एक नवजात का शव तैरते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बेलगहना चौकी पुलिस को दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस का अनुमान है कि नवजात को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद तालाब में फेंका गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेज दिया है।


Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478