Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- जूस की बर्फ में मरा मेंढक, ग्राहकों में खलबली

कोरबा:

कोरबा के घंटाघर चौपाटी में शुक्रवार शाम को जूस के बर्फ के ब्लॉक में मरा हुआ मेंढक मिलने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। गर्मियों के मौसम में ठंडा जूस पीने वालों के लिए यह खबर चिंता का विषय बन गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे दुकान और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया।


कैसे हुआ मामला

घंटाघर चौपाटी में जूस बेचने वाले एक संचालक ने सोडा और ताजे जूस की बिक्री के लिए अपनी दुकान लगाई हुई थी। शुक्रवार की शाम कुछ ग्राहक जूस लेने पहुंचे। जूस बनाने के बाद संचालक ने उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़नी शुरू की। तभी अचानक बर्फ की सिल्ली में मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। संचालक और वहां मौजूद ग्राहक हैरान रह गए। थोड़ी ही देर में आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामला चर्चा का केंद्र बन गया।


ग्राहक और चौपाटी संघ की प्रतिक्रिया

घंटाघर चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकाला। ग्राहकों ने दुकान की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। ग्राहकों का आरोप है कि बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी और इस प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।


खाद्य विभाग की जांच

इस पूरे मामले को लेकर खाद्य-औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल की जाएगी। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478