Trendingदेश

महागठबंधन की हार पर तेजप्रताप का तंज, आज तेजस्वी फेलस्वी हो गए’

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। एनडीए गठबंधन एक बड़ी ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। वही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा। इस सब के बीच राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने अपने बड़े भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूं, हमारी हार कर भी जीत हुई, क्योंकि बिहार की जनता ने साफ़ संदेश दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं सुशासन और शिक्षा की होगी। यह जयचंदों की करारी हार है। हमने पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद बिहार में कांग्रेस खत्म हो जाएगी और यह आज साफ-साफ दिख रहा है।

तेज प्रताप यादव ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा मैं तो हार कर भी जीता हूं, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम है, विश्वास है, लेकिन सच्चाई कड़वी है। इन जयचंदों ने राजद को भीतर से खोखला कर दिया। बर्बाद कर दिया, इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया, जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर में आग लगा दी। इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेंगा‌।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 460