Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर सेंट्रल जेल से वायरल हुआ वीडियो: कैदियों की रीलबाजी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल से आरोपियों द्वारा बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जेल में बंद कैदी मुलाकात के दौरान वीडियो बनवाकर अपने समर्थकों के जरिए बाहर वायरल करा रहे हैं और अपना रसूख दिखा रहे हैं।

मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी जेल में बंद
जानकारी के अनुसार, मस्तूरी गोलीकांड मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान और युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत सहित 11 आरोपी फिलहाल बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। करीब 5 महीने पहले मस्तूरी में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर उनके निजी कार्यालय में फायरिंग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल के अंदर से बना वीडियो वायरल
इसी बीच आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर जेल परिसर के अंदर बनाया गया है। वीडियो में आरोपी समर्थकों से बातचीत करते हुए और अपना दबदबा दिखाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो से दिखा रहे दबदबा, गवाहों को डराने का आरोप
वायरल वीडियो के जरिए आरोपी यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि जेल में भी उनका प्रभाव बरकरार है। आरोप है कि इस तरह के वीडियो से गवाहों और शिकायतकर्ताओं को मानसिक रूप से डराने की कोशिश की जा रही है।

जेल प्रशासन सख्त, FIR के निर्देश
मामले के सामने आने के बाद जेल अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए वीडियो बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जेल में मुलाकात के लिए आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से सख्ती से जांच करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला पर जांच के आदेश: पीएमओ ने शुरू की कार्रवाई, 300 करोड़ की संपत्ति का आरोप

छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन संजय शुक्ला की मुश्किलें…

रायपुर में नकली पनीर पर बड़ी कार्रवाई: 1000 किलो से ज्यादा एनालॉग पनीर नष्ट, 2 फैक्ट्रियों पर छापा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी-ब्याह…

1 of 270