Trendingदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौके पर मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुए एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 5 लोगों ने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया। हादसा ग्वालियर-झांसी हाइवे पर मालवा कॉलेज के सामने अल-सुबह करीब 6. 35 के आस-पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी सभी मृतक उत्तरप्रदेश के झांसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही मालवा कॉलेज के सामने पहुंची, सामने से रेती लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ़्तार में थी, जिसके चलते ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका। शव कार और ट्रॉली के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने कटर मशीन की मदद से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

मृतकों की हुई पहचान

1.क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत

2.कौशल भदोरिया

3.आदित्य प्रताप सिंह जादौन

4.अभिमन्यु सिंह

5.शिवम राजपुरोहित

पांचों युवक ग्वालियर के डीडी नगर के रहने वाले थे। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक टीम पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। हाईवे पर कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही, जिसे बाद में सामान्य किया गया।

Related Posts

सूरजपुर में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बेहद…

केंद्रीय जेल में गूंजी 15 साल बाद शहनाई: दुष्कर्म के मामले में विचाराधीन बंदी ने प्रेमिका से रचाई शादी

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित केंद्रीय जेल जगदलपुर में…

1 of 427