Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरी मासूम, मौत… देखें वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। मोवा थाना क्षेत्र में खुले छोड़े गए सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरने से 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मकान मालिक की घोर लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मकान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाया गया था। सफाई का काम पूरा होने के बाद भी गड्ढे को न तो ढंका गया और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई।

घटना के समय बच्ची घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह खुले पड़े गड्ढे में गिर गई। काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद गड्ढे में गिरने की जानकारी सामने आई।

परिजन और स्थानीय लोग तुरंत बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गड्ढे को समय रहते ढक दिया गया होता या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते, तो इस दर्दनाक हादसे को रोका जा सकता था।

सूचना मिलने पर मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

1 of 458