Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदाबाजार हिंसा मामला: अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 3 महीने तक रायपुर में प्रवेश पर रोक

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने अमित बघेल के साथ सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी जमानत दे दी है। इससे पहले सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है। अब उनके जेल से रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी लगाई है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अमित बघेल अगले तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश नहीं करेंगे और इस अवधि के दौरान जिले से बाहर ही रहेंगे।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अमित बघेल को बलौदाबाजार हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता (किंगपिन) बताते हुए जमानत का विरोध किया। सरकार का तर्क था कि मामले के अन्य आरोपी करीब सात महीने से जेल में हैं, जबकि अमित बघेल की हिरासत की अवधि अपेक्षाकृत कम है। इसी आधार पर पहले हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल हिरासत की अवधि कम होना जमानत खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए जमानत मंजूर कर ली।

बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.बी. सुरेश और अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिहा ने पैरवी की। उन्होंने अदालत में दलील दी कि राज्य सरकार ने अमित बघेल को हिंसा का ‘किंगपिन’ बताया, लेकिन इस आरोप के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और ऐसे में यह सवाल उठता है कि आरोपी को कब तक जेल में रखा जाएगा। अदालत के इस फैसले के बाद अमित बघेल और अन्य सह-आरोपियों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को 20 साल की सख्त सजा; बेहतरीन जांच के लिए इंस्पेक्टर होंगे पुरस्कृत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म (रेप) के…

बॉलीवुड में नया हड़कंप: सलमान खान के बाद अब आमिर खान को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच जारी…

रायगढ़ में ब्लाइंड डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर लाशें जलाईं

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाले दोहरे…

कनिष्ठ अधिकारी को डीईओ का प्रभार देने पर हाईकोर्ट सख्त: DEO नियुक्ति का आदेश निरस्त, वरिष्ठता की अनदेखी पर लिया एक्शन

बलौदा बाजार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रशासनिक नियुक्तियों में वरिष्ठता…

क्रिकेट जगत में शोक की लहर: सर्वकालिक महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन, एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

खेल डेस्क। क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज…

1 of 424