Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: SBI बिल्हा शाखा में करोड़ों के गबन मामले में कैशियर गिरफ्तार

बिलासपुर, 26 फरवरी 2026। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिल्हा शाखा में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीबी की टीम ने तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बैंक रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

शाखा प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच कैशियर और अन्य कर्मचारियों ने पद का दुरुपयोग कर बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ की, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

शिकायत के आधार पर एसीबी ने 19 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(A), 13(2) और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 03/2026 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

जांच में विभागीय रिपोर्ट में भी तेजवथ थीरापतम्मा और अन्य कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एसीबी टीम लगातार आरोपी की तलाश में थी और मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे बिल्हा स्थित बैंक शाखा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस और एसीबी की कार्रवाई से बैंक और आम जनता में राहत की स्थिति है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458