रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 10 शासकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के 125 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ GPSC) ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।
सरकार का यह निर्णय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को दूर करने और आधुनिक मेडिकल मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई भर्ती से मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने की उम्मीद है।
CGPSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के 35 विभागों में सहायक प्राध्यापक पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। इनमें पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, एनाटॉमी और फिजियोलॉजी जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।
वर्गवार पदों का विवरण
अनारक्षित: 45
अनुसूचित जाति (अजा): 21
अनुसूचित जनजाति (अजजा): 43
अप्रवर्गीय (अपवि): 16
उम्मीदवार 25 नवंबर से 24 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएँ। इसके बाद सहायक प्राध्यापक भर्ती 2025″ सेक्शन खोलें। ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें
पंजीकरण कर आवेदन पत्र भरें
फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
अंतिम सबमिशन कर रसीद प्रिंट करें









