Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सीएम साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- माओवाद का सफाया तय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र केशकुंतल में बुधवार को हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए तीन जवानों को श्रद्धांजलि दी है. सीएम ने कहा कि हम उस शोक संतृप्त परिवार के साथ हैं, साथ ही उन्होंने शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है.

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए जाने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन जारी है. सीएम ने कहा कि बीजापुर में हुए एक बड़े अभियान में 15 से ज्यादा नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन में हमारे तीन जवान शहीद हुए हैं. हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही पूरी सरकार शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी है.

आपको बता दें कि बुधवार को बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर पर पीएलजीए बटालियन नंबर 3 के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए जबकि 15 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं. बीजापुर दंतेवाड़ा सीमा पर एसटीएफ सीआरपीएफ कोबरा और DRG के जॉइंट सर्च ऑपरेशन में यह मुठभेड़ हुई.

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458