• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
cgunfiltered.com
  • बड़ी खबर
  • छत्तीसगढ
  • देश
  • दुनिया
  • अजब गजब
  • आस्था
  • खेल
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • QUIZ
  • LOL
cgunfiltered.com
  • Home
  • Trending
  • दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: बंधन बैंक की सुपेला शाखा में मिले 27 म्यूल अकाउंट, 1.20 करोड़ रुपये का लेन-देन उजागर
Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: बंधन बैंक की सुपेला शाखा में मिले 27 म्यूल अकाउंट, 1.20 करोड़ रुपये का लेन-देन उजागर

CG Unfiltered
December 4, 2025
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: बंधन बैंक की सुपेला शाखा में मिले 27 म्यूल अकाउंट, 1.20 करोड़ रुपये का लेन-देन उजागर
WhatsAppFacebookTelegram
XTwitterPinterest

दुर्ग। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंधन बैंक सुपेला शाखा में खोले गए म्यूल अकाउंट्स का भंडाफोड़ किया है। इन खातों के जरिए 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपये का अवैध लेन-देन किया गया था। यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से मिली, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।


सुपेला थाना में दर्ज एफआईआर, कई धाराओं में केस

जांच के दौरान सामने आया कि बंधन बैंक, नेहरू नगर शाखा के कई खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड से प्राप्त राशि को खर्च करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 1322/2025 दर्ज किया गया है। इस मामले में धारा 317(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।


27 म्यूल अकाउंट की पहचान, 20 खाता धारक फरार

अब तक पुलिस ने 27 खातों की पहचान की है जिनका उपयोग साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम घुमाने में किया।
इनमें 20 खाते धारक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाना भी एक गंभीर अपराध है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है- “थोड़े लाभ के लालच में अपने बैंक खाते को किसी अज्ञात व्यक्ति को न सौंपें। यह अपराध की श्रेणी में आता है और आपको कानूनी संकट में डाल सकता है।”


साइबर ठग पेंशन, सब्सिडी, नौकरी के नाम पर फंसाते हैं

जांच में यह भी सामने आया कि ठग अक्सर लोगों को पेंशन, सब्सिडी, लोन, इनाम, नौकरी और ऑफर के नाम पर झांसा देते हैं।
पुलिस ने चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में बैंक खाते, पैन, आधार, OTP, CVV, ATM PIN जैसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।


साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियाँ

पुलिस ने नागरिकों को निम्न सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है:

  • बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें
  • OTP, CVV, ATM PIN किसी को न बताएं
  • बैंक संबंधी समस्या हो तो सीधे शाखा जाएँ
  • अज्ञात QR कोड या लिंक पर क्लिक न करें
  • किसी भी अज्ञात ऐप को डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतें
  • पैन और आधार जैसी संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित रखें

ठगी हो जाए तो क्या करें?

यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाए तो:

  • तुरंत नजदीकी साइबर थाना या पुलिस स्टेशन में शिकायत करें
  • NCRB पोर्टल, राज्य साइबर सेल वेबसाइट या टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है
  • जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, उतनी ही जल्दी खाते को फ्रीज करवाकर रकम बचाई जा सकती है

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और म्यूल अकाउंट्स का उपयोग करने वाले प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Tags:BANDHAN BANK ACCOUNT HOLDERCYBER ​​​​THUGS TRANSACTIONMULE ACCOUNTS DISCLOSEDबंधन बैंकम्यूल अकाउंट्स का खुलासा
WhatsAppFacebookTelegram
XTwitterPinterest
Previous Article

सीएम साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- माओवाद का सफाया तय

Next Article

जांजगीर-चांपा में प्रोफेसर का अपहरण, न्यूड वीडियो बनाकर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले शिक्षक, CAF जवान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

CG Unfiltered

CG Unfiltered

Follow

Related Posts

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर 5 लाख की सुपारी से हमला, सगा भतीजा निकला मास्टरमाइंड
Trending

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर 5 लाख की सुपारी से हमला, सगा भतीजा निकला मास्टरमाइंड

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 24, 2026

बिलासपुर। शहर में कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने…

मुंगेली में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत
Trending

मुंगेली में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 24, 2026

मुंगेली। जिले के पंडरभट्ठा गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय…

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, 100 से ज्यादा नए पद शामिल; योग्यता और परीक्षा पैटर्न भी तय
Trending
6

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, 100 से ज्यादा नए पद शामिल; योग्यता और परीक्षा पैटर्न भी तय

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 24, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली सरकारी…

तालाब में नहाने गए 4 बच्चों में एक की डूबने से मौत, युवक ने 3 को बचाया
Trending

तालाब में नहाने गए 4 बच्चों में एक की डूबने से मौत, युवक ने 3 को बचाया

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 24, 2026

मनेन्द्रगढ़। जिले के खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक…

कोण्डागांव के जंगल में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, 2.01 लाख की सामग्री जब्त
Trending

कोण्डागांव के जंगल में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, 2.01 लाख की सामग्री जब्त

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 22, 2026

कोण्डागांव। जिले में जुआ-सट्टा समेत अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा…

जाति विवाद के बाद नम्रता सिंह को लेकर सियासी घमासान तेज, अपने ही नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
Trending

जाति विवाद के बाद नम्रता सिंह को लेकर सियासी घमासान तेज, अपने ही नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 22, 2026

मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की राजनीति में जिला पंचायत अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद
Trending

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 22, 2026

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत
Trending
1

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 22, 2026

बलरामपुर। जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों…

रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात, इलाके में मची सनसनी
Trending
5

रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात, इलाके में मची सनसनी

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 22, 2026

रतनपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,…

जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, बच्चे ट्यूब के सहारे पहुंच रहे स्कूल
Trending
2

जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, बच्चे ट्यूब के सहारे पहुंच रहे स्कूल

CG Unfilteredby CG Unfiltered
August 22, 2026

मैनपुर। गरियाबंद जिले के ग्राम जरंडी के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के…

PreviousNext1 of 459

Trending Now

No Content Available
cgunfiltered.com
cgunfiltered एक न्यूज़ और ब्लॉगिंग प्लेटफार्म है।
यहां हम आपको केवल रोचक सामग्री और मूल्यवान जानकारी प्रदान करेंगे
जो आपको बहुत पसंद आएगी।
Copyright © 2026 cgunfiltered.com - .
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
cgunfiltered.com
  • बड़ी खबर
  • छत्तीसगढ
  • देश
  • दुनिया
  • अजब गजब
  • आस्था
  • खेल
  • ज्योतिष
  • वीडियो
Copyright © 2026 cgunfiltered.com - .

Login

Welcome, Login to your account.

Forget password?

Register

Welcome, Create your new account

You have an account? Go to Sign In

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

Sign In