Trendingदेशबड़ी खबर

लाठीचार्ज के खिलाफ सुनवाई की मांग, CJI बोले- हमारा टाइम वेस्ट मत करिए

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन हुआ. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमें इस केस में कोई रूचि नहीं है. वकील नरेंद्र मिश्रा ने कहा ये मामला नीट पेपर लीक के छात्रों से जुड़ा है. हालांकि सीजेआई सूर्यकांत ने मामले को नहीं सुना. सीजीआई ने लाठीचार्ज के वीडियो देखने से भी मना कर दिया. उन्होंने वकील नरेंद्र मिश्रा से कहा कि हमारे पास टाइम नहीं है.

वकील नरेंद्र कुमार मिश्रा से सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हमारा और अपना समय बर्बाद न करें. वकील मिश्रा ने कहा कि छात्र नीट परीक्षा के उचित संचालन और NTA में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हैं. वकील की बात काटते हुए सीजेआई ने कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद. जब वकील ने बताया कि पुलिस की ज्यादतियों को दर्शाने वाले वीडियो मौजूद हैं तो सीजेआई ने कहा कि हमें वीडियो में कोई रूचि नहीं है, हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है. बता दें कि मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इसी तरह के एक मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि न्यायालय को इसमें नहीं घसीटें.

हाई कोर्ट में दो याचिकाएं
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं. इस मामले को बुधवार को चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने अर्जेंट लिस्टिंग के लिए रखा गया. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा, इस घटना ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है.

दिल्ली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
देश भर के छात्र और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कार्यकर्ता जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वे बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद भवन तक मार्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें रोक दिया.

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्हें हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में राहुल गांधी को मामूली चोटें आईं.

Related Posts

CG Cabinet Decisions: साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में 10% आरक्षण, उर्वरक व्यवस्था के लिए बनेगी उपसमिति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित राज्य…

सरकारी विभागों को अब एडवांस में देना होगा बिजली बिल, 1 अगस्त से प्री-पेड होंगे डेढ़ लाख कनेक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने सरकारी विभागों से भारी-भरकम बिजली बिलों के…

बिलासपुर: बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस की बड़ी सफलता, लापता 12 वर्षीय बच्ची अंतरराष्ट्रीय सीमा से बरामद

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तत्परता और बिलासपुर पुलिस…

1 of 423