Trendingखेलछत्तीसगढ

नवा रायपुर स्टेडियम में भारत – दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला, टिकट बिक्री की तारीख तय, स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ऑफर

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैदान में नजर आएंगे।

यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि स्टेडियम लीज पर मिलने के बाद क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। मैच को लेकर स्टेडियम में ज़ोरदार तैयारियां जारी हैं। कुर्सियों की रंगाई-पुताई से लेकर संपूर्ण स्टेडियम की सफाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने दर्शकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े सुधार शुरू किए हैं। स्टेडियम में पहले प्रैक्टिस विकेट्स की कमी थी, जिसे दूर करते हुए 15 नई प्रैक्टिस विकेट्स बनाई जा रही हैं। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएँ मिलेंगी और रायपुर देश के प्रमुख क्रिकेट केंद्रों में तेजी से उभर कर सामने आएगा।

वही अगले महीने होने वाले भारत और साऊथ अफ्रीका वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए टिकट की कीमतें भी सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिकट दरें और बिक्री तिथियों की घोषणा भी कर दी है।

इतने में मिलेंगे मैच के टिकट

स्टूडेंट टिकट – 800 रुपये

पिछली बार 1000 रुपये थी। कोई भी स्टूडेंट अपनी ID दिखाकर एक टिकट खरीद सकेंगे।

स्टैंड टिकट

₹1500
₹2500
₹3000
₹3500

प्रीमियम टिकट

सिल्वर – ₹6000
गोल्ड – ₹8000
प्लैटिनम – ₹10000

कॉर्पोरेट बॉक्स

₹20000

टिकटों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से 22 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए क्रिकेट प्रेमी वेबसाइट www.ticketgini.in में जाकर बुक कर सकेगे। वही फिजिकल टिकट 24 नवंबर से मिलने शुरू होंगे।

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क मैच दिखाएगा। उनके लिए बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आसानी से स्टेडियम पहुंच सकें।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467