Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

VIP गेस्ट हाउस में शराब पार्टी: मंत्री लखनलाल देवांगन के पहुंचते ही मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ में सरकारी सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा पूर्व स्थित वीआईपी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की शराब पार्टी का खुलासा उस समय हुआ, जब लखनलाल देवांगन यहां निरीक्षण के लिए पहुंच गए।

मंत्री के पहुंचते ही खुली पोल

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वीआईपी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। उनसे मिलने शनिवार शाम उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी पहुंचे।
इसी दौरान उनके साथ आए कार्यकर्ता कमरे में घुसे, जहां कुछ अधिकारी शराब पार्टी करते मिले।

पांच अधिकारी घेरे में, चीफ केमिस्ट भी शामिल

बताया जा रहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत करीब पांच अधिकारी न केवल शराब का सेवन कर रहे थे, बल्कि सिगरेट के धुएं के बीच नियमों की खुली अनदेखी कर रहे थे।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कार्यकर्ताओं ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किचन से मिली शराब, नियमों की उड़ाई धज्जियां

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकारी परिसर को बीयर बार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था और कर्मचारियों से खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। जांच के दौरान रेस्ट हाउस के किचन में रखे फ्रीजर से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं।
सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधियां सेवा आचरण नियमों का सीधा उल्लंघन मानी जाती हैं।

मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई की तैयारी

मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री देवांगन ने तुरंत संज्ञान लिया और कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार को फोन कर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। माना जा रहा है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है।

Related Posts

कवर्धा में सनसनी: 4 बच्चों को छोड़ भागे प्रेमी जोड़े का खौफनाक अंत, अलग-अलग फंदे पर लटकी मिली लाश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ…

1 of 282