Trendingछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर

रायपुर। सुकमा जिले में भेज्जी–चिंतागुफा के बीच के घने जंगलों में आज सुबह डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार मोर्चे पर मौजूद जवानों से संपर्क बनाए हुए हैं और ऑपरेशन की हर जानकारी की निगरानी कर रहे हैं।

मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को जवाबी कार्रवाई जारी रखी है। डीआरजी जवानों का दल इलाके में नक्सल गतिविधियों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन पर निकला था, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456