Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांकेर में बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट में DRG के तीन जवान घायल, इलाज जारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी (IED) निष्क्रिय करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को जंगल से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

डंप बरामदगी के दौरान हुआ विस्फोट
मिली जानकारी के अनुसार, DRG जवानों की टीम कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए डंप की तलाश में निकली थी। इसी दौरान एक आईईडी को हटाने की कोशिश की जा रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए।

रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के तुरंत बाद अन्य जवानों ने मोर्चा संभालते हुए घायल साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी जवान की जान नहीं गई है।

एसपी ने की पुष्टि
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवानों का इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

वहीं दूसरी ओर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टोंटो थाना क्षेत्र के रोटगुटू इलाके में कोबरा बटालियन द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।

एरिया कमांडर ढेर, हथियार बरामद
इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली एरिया कमांडर को मार गिराया। मौके से एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, कई आईईडी और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

अभियान जारी
सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन इलाके में अभी भी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Related Posts

1 of 312