Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में पुलिस को खुली चुनौती: थाने से 400 मीटर दूर ‘मदर इंडिया’ का खौफनाक चेहरा, गोद में मासूम और हाथ में गांजा

रायपुर | राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं रहा। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो न केवल कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार कर रही है। यहाँ कुकुरबेड़ा बस्ती में महिलाएं दूधमुंहे बच्चों को ढाल बनाकर खुलेआम गांजा बेच रही हैं।

थाने की नाक के नीचे ‘नशे की दुकान’

हैरानी की बात यह है कि जहाँ यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, वहाँ से सरस्वती नगर थाना महज 400 मीटर की दूरी पर है। थाने के इतने करीब होने के बावजूद महिलाएं बेखौफ होकर नशे का सामान बेच रही हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि क्या पुलिस को इतनी नजदीक चल रहे इस बड़े अवैध कारोबार की भनक तक नहीं है? या फिर जानबूझकर इसे नजरअंदाज किया जा रहा है?

मासूम बच्चों को बनाया ‘सुरक्षा कवच’

नशा बेचने का तरीका बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील है। पुलिस की नजरों से बचने और शक के घेरे से बाहर रहने के लिए ये महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाकर गांजा बेचती हैं। हाल ही में एक महिला को अपनी गोद में एक दूधमुंही बच्ची को लिए गांजा बेचते हुए देखा गया। नशे के इस काले कारोबार में मासूमों का इस्तेमाल करना अपराधियों की नई और खतरनाक रणनीति बन गई है।

स्थानीय निवासियों में आक्रोश और डर

कुकुरबेड़ा बस्ती के निवासियों का कहना है कि यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण इलाके का माहौल खराब हो रहा है और असामाजिक तत्वों का आना-जाना बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस को कई बार सूचित किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांजा तस्करों के हौसले और बढ़ गए हैं।

पुलिसिंग पर उठते गंभीर सवाल

राजधानी की स्मार्ट पुलिसिंग पर यह घटना एक बड़ा धब्बा है।

  1. क्या पुलिस का सूचना तंत्र (इन्फॉर्मर नेटवर्क) पूरी तरह फेल हो चुका है?
  2. 400 मीटर की दूरी पर चल रहे इस धंधे को पकड़ने में पुलिस को क्या दिक्कत आ रही है?
  3. बच्चों का इस्तेमाल करने वाली इन महिलाओं के पीछे कौन सा बड़ा गिरोह सक्रिय है?


Related Posts

CG NEWS: किसान की सालभर की मेहनत मिनटों में राख; पचपेड़ी में शॉर्ट सर्किट से डेढ़ एकड़ खड़ी फसल जलकर खाक

कुरुद/भखारा | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भखारा…

1 of 305