रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक गलियारे में एक बड़ी सर्जरी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 42 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में कई दिग्गज अफसरों के विभागों में बदलाव किया गया है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में गति लाना और सुशासन को मजबूत करना है।
इन दिग्गजों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऋचा शर्मा को अपर मुख्य सचिव (ACS) पंचायत एवं ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मनोज कुमार पिंगुआ को ACS वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का जिम्मा दिया गया है।
पावर और गृह विभाग में नए चेहरे
- सुबोध कुमार सिंह: ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं, साथ ही वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
- निहारिका बारीक: प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- डॉ. रोहित यादव: इन्हें वित्त विभाग के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वे अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति का कार्यभार भी देखेंगे।










