Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG – फोम के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे नशे का सामान, पुलिस ने दो करोड़ का गांजा किया बरामद, नाबालिग सहित सात अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

धमतरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अर्जुनी थाना पुलिस और श्यामतराई वनोपज जांच नाके पर तैनात पुलिस जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 400 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। यह जिले में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी गांजा जब्ती कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जगदलपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार और पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहनों में फोम की परतों के बीच बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी क्रम में मेचका पुलिस ने भी एक अलग कार्रवाई करते हुए ओडिशा के भवानीपटना से धमतरी होते हुए गुजरात जा रही लाल रंग की हुंडई कार को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर 44 किलो गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों की पहचान समीर खमीसा सिंधी निवासी मोरबी (गुजरात) और मोहम्मद रफीक निवासी जामनगर (गुजरात) के रूप में हुई है।

पुलिस को आरोपियों के पास से गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस का कहना है कि जिले से होकर गुजरने वाले अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 454