Trendingआस्थाज्योतिषबड़ी खबर

सोमवार से रविवार, हर दिन का है एक खास उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Weekly Astrology Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन में घटने वाली हर अच्छी-बुरी घटना के पीछे ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का बड़ा हाथ होता है. जब कुंडली में ग्रह मजबूत होते हैं, तो मिट्टी में भी हाथ डालो तो वो सोना बन जाती है. लेकिन जब यही ग्रह रूठ जाएं, तो बनी-बनाई बात भी बिगड़ जाती है, आर्थिक तंगी घेर लेती है और हर काम में रुकावट आने लगती है. अगर आप भी लंबे समय से दुर्भाग्य का सामना कर रहे हैं या मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही है, तो सप्ताह के सात दिन किए जाने वाले ये छोटे और अचूक उपाय आपकी जिंदगी की दिशा बदल सकते हैं.

रविवार: सूर्य देव को अर्घ्य दें
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. इस दिन सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा सा रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं.

सोमवार: भगवान शिव की करें आराधना
सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है. इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव कम होने लगता है. जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आती हैं या मन अशांत रहता है, उन्हें सोमवार को ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए.

मंगलवार: हनुमान जी की पूजा करें
मंगलवार का दिन बजरंगबली की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और हनुमान जी को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है.

बुधवार: गणेश जी को अर्पित करें दूर्वा
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. इस दिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करना शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बुद्धि, विवेक और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है.

गुरुवार: भगवान विष्णु की पूजा करें
गुरुवार का संबंध बृहस्पति ग्रह और भगवान विष्णु से माना जाता है. इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, केले के पेड़ की पूजा करना और भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे ज्ञान, धन, वैवाहिक सुख और पारिवारिक समृद्धि में वृद्धि होती है.

शुक्रवार: मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न
शुक्रवार का दिन धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उन्हें कमल का फूल तथा खीर का भोग अर्पित करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को घर की साफ-सफाई और शाम के समय घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

शनिवार: शनि देव को अर्पित करें सरसों का तेल
शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना और शनि देव को तेल अर्पित करना शुभ माना गया है. इसके साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द दाल या कंबल का दान करने से शनि दोष के प्रभाव कम होने की मान्यता है.

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 448