Trendingदेशबड़ी खबर

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, LS ने ध्वनिमत से किया खारिज

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया। इस प्रस्ताव पर लोकसभा में दो दिन तक बहस हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पीकर का बचाव करते हुए विपक्ष पर कड़ी टिप्पणियां की। अब ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

विपक्ष के सांसदों ने प्रस्ताव में आरोप लगाया था कि स्पीकर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ पक्षपात करते हैं। यह प्रस्ताव कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने कई विपक्षी सांसदों के समर्थन से पेश किया था।

अमित शाह का बयान
बहस के दौरान अमित शाह ने कहा कि स्पीकर का कार्य आपसी भरोसे और नियमों के पालन पर आधारित होता है। उन्होंने बताया कि स्पीकर सदन के न्यूट्रल कस्टोडियन होते हैं और दोनों पक्षों – ruling party और opposition – को रिप्रेजेंट करते हैं। उन्होंने सदस्यों से अपेक्षा जताई कि वे सदन के नियमों और प्रक्रिया के अनुसार हिस्सा लें और अपनी बात रखें।

लोकसभा की कार्यवाही में इस अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद स्पीकर ओम बिरला की स्थिति मजबूत हुई और उनकी अध्यक्षता पर विपक्षी दबाव नहीं बना।

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 448