Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांकेर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़: महिला माओवादी कमांडर रूपी रेड्डी ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को मार गिराया गया है, जिसकी पहचान परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय कमांडर रूपी रेड्डी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार, माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस बल द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान माचपल्ली इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद इलाके में की गई सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ। मौके से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है।

मृत महिला माओवादी की पहचान एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर बताई जा रही थी। वह डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जिसकी 2025 में मानपुर-मोहला जिले में एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार लगातार माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण और पुनर्वास की अपील कर रही है। हाल के महीनों में कई माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना है।

उन्होंने शेष माओवादी कैडरों से भी अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें और शांतिपूर्ण जीवन अपनाएं। फिलहाल, इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य माओवादियों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456