Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: परीक्षा के दिन खुला राज: 10वीं की छात्रा निकली गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

कोंटा/सुकमा। बस्तर संभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीजापुर के गंगालूर छात्रावास का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्रा गर्भवती पाई गई है।


कोंटा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा 9 मार्च को परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह गिर गई।
तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा में भर्ती कराया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति सामने आई।


प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए छात्रा को जिला अस्पताल सुकमा रेफर किया गया। वहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।


मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी भी एक आवासीय विद्यालय का छात्र बताया जा रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने गर्भपात की दवा का सेवन किया था, हालांकि दवा कहां से मिली, यह जांच का विषय है।


गौरतलब है कि हाल ही में गंगालूर छात्रावास में तीन छात्राओं के गर्भवती मिलने का मामला सामने आया था, जिनमें दो नाबालिग थीं।
इतना ही नहीं, दो वर्ष पहले भी इसी छात्रावास में एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आ चुका है।


लगातार सामने आ रही घटनाओं ने आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और यौन शिक्षा की कमी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि छात्राएं इतनी संवेदनशील स्थिति तक पहुंच गईं, लेकिन समय रहते न तो स्कूल प्रबंधन को जानकारी हुई और न ही कोई हस्तक्षेप किया गया।


यह घटनाएं प्रशासन और शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चेतावनी मानी जा रही हैं, जिन पर अब ठोस कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।


Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

1 of 454