Trendingछत्तीसगढ

सुकमा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 15 लाख के 3 ईनामी नक्सली, 2 महिला माओवादी भी शामिल

रायपुर। सुकमा जिले के तुमालपाड़ के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर हुए है। इनमे 2 महिला भी शामिल है। मुठभेड़ स्थल से 303 Rifle, BGL launchers एवं अन्य हथियार, गोला-बारूद सामग्री भी बरामद की गई है। माओवादी कैडरों के शव DRG टीमों द्वारा बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि आज 16 नवंबर को जिला सुकमा के थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र के तुमालपाड़ जंगल एवं पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) की टीम द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान खुद को घिरता देख नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसपर जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों में माड़वी देवा — जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट एवं कोंटा एरिया कमेटी सदस्य l इनाम राशि ₹5 लाख, पोड़ियम गंगी —कोंटा एरिया कमेटी CNM कमांडर l इनाम राशि ₹5 लाख और सोड़ी गंगी — किस्टाराम की एरिया कमेटी सदस्य l इनाम राशि ₹5 लाख शामिल है। मारें गए नक्सलियों के पास से 303 Rifle, BGL launchers एवं अन्य हथियार, गोला-बारूद सामग्री भी बरामद हुआ है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456