Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बीयर की बोतल में निकले दो ब्रांड के स्टीकर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

राजनांदगांव। शहर में बीयर की बोतल में दो अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर मिलने का मामला सामने आया है, जिससे आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। एक ग्राहक ने जब अपनी पसंद की बीयर खरीदी और बोतल पर लगे स्टीकर को हटाया, तो उसके नीचे दूसरी कंपनी का स्टीकर लगा हुआ मिला। ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश स्तर पर भी भेज दी है। बताया जा रहा है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के अन्य जिलों में इसी कंपनी की बीयर बोतलों में दूसरे ब्रांड के स्टीकर मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उस समय आबकारी विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर जुर्माना भी लगाया था, जिसे कंपनी ने जमा कर दिया था।

बेचने पर पहले से लगी थी रोक
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर में सूरजपुर में इसी तरह का मामला सामने आने के बाद प्रदेश स्तर से इस कंपनी की बीयर की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद होली त्योहार के दौरान शहर के अंबेडकर चौक स्थित प्रीमियम वाइन शॉप में मौजूद स्टॉक में से एक बोतल सेल्समेन द्वारा ग्राहक को बेच दी गई।

सेल्समेन को नोटिस जारी
आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद बीयर की बिक्री किए जाने के मामले में संबंधित सेल्समेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458