Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सुकमा में दर्दनाक सड़क हादसा, वन विभाग के कर्मचारी की मौके पर मौत

सुकमा। जिले के कोंटा क्षेत्र अंतर्गत ढोंढरा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिव कुमार बाड़ी के रूप में हुई है, जो वन विभाग में सहायक परिक्षेत्र बंडा सर्किल में पदस्थ थे। वे मूल रूप से बीजापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिव कुमार बाड़ी अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी ढोंढरा के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन (टिपर) से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोंटा थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंटा भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण सड़क किनारे खड़ा टिपर बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि वाहन सही तरीके से पार्क किया गया था या नहीं और सड़क पर सुरक्षा संकेत मौजूद थे या नहीं।

Related Posts

1 of 273