Trendingअजब गजबछत्तीसगढदेशबड़ी खबरवायरल खबरसमाचार

फिल्मी तर्ज पर लकड़ी की तस्करी

साउथ इंडियन की प्रसिद्ध फिल्म पुष्पा देखकर इमारती लकडियों सागौन की तस्करी करने वाले तस्कर उदंती सीता नदी की तेज धार से बहते पानी में अभ्यारण्य इलाके से कीमती सागौन की लकड़ी को काटकर लगातार तस्करी कर रहे हैं। यह तस्कर साउथ इंडियन पुष्पा मूवी की तर्ज पर तस्करी करते इस बार नाकाम साबित हो गए हैं।
बता दे की गरियाबंद जिले के अभ्यारण्य ओडिशा सीमा से लगा हुआ उड़िसा के नुआपाड़ा जिले के कई गांवों में दक्षिण उदंती से इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी करने वाले तस्कर सागौन लकड़ी की अवैध कटाई कर उदंती नदी की तेज पानी की बहाव को आसान तरीका अपनाते हुए अवैध इमारती लकड़ी सागौन की लट्ठों की तस्करी कर रहे थे।
वही इस मामले की जानकारी अभ्यारण्य प्रशासन को मिलने पर सागौन लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने की रणनीति तैयार कर मौके पर टीम पहुंची,वही इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी करने वाले गिरोह को खबर मिलते ही सभी तस्कर उदंती सीता नदी में सागौन के लट्ठों को छोड़ कर मौके से फ़रार हो गये।
हालांकि अभ्यारण्य प्रशासन के कर्मियों ने उदंती सीता नदी की तेज बहाव में जोखिम उठा कर सागौन के लठ्ठे को जप्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अभ्यारण्य प्रशासन ने सागौन तस्करों की भी पहचान कर लिया है,उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि सागौन तस्करों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468