Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- बादाम वाला विरोध पड़ा भारी: वायरल वीडियो के बाद दो अधिकारी अटैच

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही के खिलाफ एक युवक का अनोखा विरोध अब बड़ा मुद्दा बन गया है। “बादाम वाला वीडियो” सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया और मामले में दो अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी गई।

दरअसल, तिफरा क्षेत्र के एक युवक ने रिसेल में EWS फ्लैट खरीदा था। नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वह हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे बार-बार यही कहा गया कि उसकी फाइल गुम हो गई है। युवक का आरोप है कि पिछले एक साल से उसे “कल आना, परसों आना” कहकर टाल दिया जा रहा था।

लगातार परेशान होने के बाद युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। वह 500 ग्राम बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा और अधिकारी के सामने बिखेरते हुए कहा— “मैडम, शायद बादाम खाने से आपकी याददाश्त बढ़ जाए और मेरी फाइल मिल जाए।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान इस ओर खींच लिया।

वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन ने सख्ती दिखाई। फाइल दबाने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। फिलहाल यह मामला सरकारी लापरवाही और आम लोगों की परेशानियों का एक बड़ा उदाहरण बन गया है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458