Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, आधी रात युवती के साथ जंगल में धराए; वीडियो वायरल

बतौली (सरगुजा): छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक मामला सरगुजा जिले के बतौली से सामने आया है। यहाँ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक हिंदी शिक्षक को ग्रामीणों ने आधी रात युवती के साथ जंगल में रंगे हाथों पकड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा पर कार्यरत हिंदी शिक्षक सुरेश जायसवाल देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अपनी कार से ग्राम पंचायत सरमना के लंकाडांड जंगल पहुंचे थे। कार में उनके साथ एक युवती भी सवार थी। सुनसान जंगल में संदिग्ध हालत में कार खड़ी देख ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, युवती छिपाती रही चेहरा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण शिक्षक की पहचान होने पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो बना रहे युवकों ने कार में बैठी युवती का चेहरा दिखाने का प्रयास किया, जबकि वह ग्रामीणों की भीड़ देख खुद को छिपाती नजर आई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक शिक्षक का इस तरह आधी रात को जंगल में युवती के साथ होना उनकी मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शिक्षा जगत में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद से बतौली और आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस शिक्षक पर बच्चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी है, वही समाज में अनैतिकता फैला रहा है। स्थानीय निवासियों ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को पद से हटाने की मांग की है।

अधिकारियों का पक्ष

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि “वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”


Related Posts

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे चलेगी ‘सीएम हेल्पलाइन’, दफ्तरों के चक्कर काटने की छुट्टी, एक कॉल पर होगा समाधान!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बड़ी पहल…

1 of 285