Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला

दुर्ग। शहर में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई महेश कॉलोनी स्थित उनके साकेत निवास और पुलगांव नाला इलाके में स्थित उनके ऑफिस “अमर बिल्डर्स” में एक साथ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब सात अधिकारियों की टीम दो वाहनों में सुबह लगभग 6 बजे पहुंची और जांच शुरू की। घर और कार्यालय—दोनों जगह अलग-अलग टीमें कार्रवाई में जुटी हैं।

कड़ी सुरक्षा, आवाजाही पर रोक

छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय चतुर्भुज राठी घर पर ही मौजूद थे।

भारतमाला परियोजना से जुड़ाव की जांच

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी इस परियोजना से संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478