Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में IPL का फीवर: कोहली-रोहित को देखने के लिए मची मारामारी, दलाल बेच रहे ब्लैक में टिकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के महामुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का पागलपन चरम पर है। आलम यह है कि चंद मिनटों में टिकटें सोल्ड आउट होने के बाद अब सोशल मीडिया पर टिकटों की ‘ब्लैक मार्केटिंग’ का खुला खेल शुरू हो गया है।

इंस्टाग्राम पर ‘टिकट मंडी’: बिना खौफ एक्टिव हुए दलाल

ऑनलाइन बुकिंग फुल होते ही टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं। दलालों ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी आईडी बनाकर टिकटों का प्रचार शुरू कर दिया है। पड़ताल में खुलासा हुआ है कि ये दलाल बेखौफ होकर लोगों को मैसेज और कॉल कर मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

  • धोखाधड़ी का तरीका: दलाल ग्राहकों को झांसे में लेने के लिए पिछले ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट दिखाते हैं।
  • शर्त: पहले ऑनलाइन पेमेंट करना होगा, जिसके बाद टिकट ईमेल पर भेजने का दावा किया जाता है। इससे लोगों के साथ ठगी होने का भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

विराट-रोहित का क्रेज, पर कोलकाता के मैच से दूरी

दिलचस्प बात यह है कि रायपुर में दर्शकों की दिलचस्पी केवल सितारों से सजी टीमों में ही दिख रही है।

  • 10 मई (RCB vs MI): विराट कोहली और रोहित शर्मा की भिड़ंत देखने के लिए रविवार को मिनटों में सारी टिकटें बुक हो गईं।
  • 13 मई (RCB vs KKR): बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले दूसरे मैच को लेकर दर्शकों में कोई खास उत्साह नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अलग-अलग स्टैंड्स में हजारों सीटें अब भी खाली हैं, लेकिन उन्हें खरीदने वाला कोई नहीं मिल रहा।

इतिहास दोहरा रहा है रायपुर

क्रिकेट प्रेमियों का यह व्यवहार नया नहीं है। दिसंबर 2025 में हुए वनडे मैच की टिकटें भी मिनटों में बिकी थीं, जबकि जनवरी 2026 के टी-20 मैच को लेकर रुझान ठंडा था। अब आईपीएल में भी रोहित-विराट का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, जबकि बाकी मैचों को लेकर स्टेडियम खाली रहने की आशंका है।

पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती

सोशल मीडिया पर सरेआम हो रही टिकटों की कालाबाजारी ने पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस के लिए इन दलालों पर नकेल कसना बड़ी चुनौती बन गया है।

Related Posts

CG NEWS- इंस्टाग्राम पर ‘लेक्चरर’ को तलवार लहराना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ‘डॉन’ बनने के शौक पर मिला नोटिस

रायपुर | राजधानी रायपुर में रील बनाने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन…

रेणु जी पिल्ले होंगी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की नई अध्यक्ष, व्यापमं के विलय के बाद सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस…

1 of 310