Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS- महिला अधिकारी से सेक्स की डिमांड; पहले की अश्लील बातें, फिर WhatsApp पर भेजीं नग्न तस्वीरें

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक महिला अधिकारी के मानसिक उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल (Tourism Board) में पदस्थ एक महिला अधिकारी को अज्ञात सिरफिरे ने अश्लील मैसेज और नग्न तस्वीरें भेजकर प्रताड़ित किया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है।

पीड़िता के अनुसार, उत्पीड़न का यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी था। पहला कॉल (30 अप्रैल) सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। शुरुआत में युवक ने सामान्य बातचीत की, लेकिन जल्द ही वह निजी और आपत्तिजनक सवालों पर उतर आया। महिला के विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की।

सोशल मीडिया पर हमला (4 मई): आरोपी ने दोबारा कॉल किया और व्हाट्सएप पर अपनी नग्न तस्वीरें भेज दीं। इस घिनौनी हरकत से महिला अधिकारी गहरे सदमे और मानसिक तनाव में आ गईं।

लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने संबंधित मोबाइल नंबर और आपत्तिजनक चैट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रायपुर साइबर सेल की टीम आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर रही है ताकि उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके।

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया कि इस घटना के बाद से वे अपनी सुरक्षा को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। उनकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ इस कदर प्रभावित हुई है कि वे डर और तनाव के कारण घर से निकलने में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Related Posts

मेरे इस्तीफे का सवाल ही….मै नहीं दूंगी, हम चुनाव हारे नहीं हराया गया…’, बंगाल के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता बनर्जी मंगलवार को…

CG NEWS- इंस्टाग्राम पर ‘लेक्चरर’ को तलवार लहराना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ‘डॉन’ बनने के शौक पर मिला नोटिस

रायपुर | राजधानी रायपुर में रील बनाने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन…

1 of 310