Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में फिर निकला सांप: श्रम विभाग के दफ्तर में फाइलों के बीच रेंगता मिला, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राज्य मंत्रालय (महानदी भवन) में बुधवार को एक बार फिर उस समय हड़कंप मच गया, जब श्रम विभाग के अनुभाग कक्ष में एक सांप पाया गया। यह घटना तब सामने आई जब दफ्तर के कर्मचारी एक जरूरी फाइल की तलाश कर रहे थे। उसी दौरान फाइलों के ढेर के बीच सांप रेंगता हुआ नजर आया, जिसे देखते ही कक्ष में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

‘ढोड़िया’ प्रजाति का था सांप

राहत की बात यह रही कि पकड़ा गया सांप ‘ढोड़िया’ प्रजाति का था, जो बिना जहर (नॉन-वेनमस) वाला होता है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि सांप दफ्तर के भीतर कितने दिनों से छिपा हुआ था। सांप के पकड़े जाने के बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।


महीनेभर में दूसरी घटना

मंत्रालय जैसे संवेदनशील और वीआईपी क्षेत्र में सांप मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे ठीक एक महीने पहले, 29 अप्रैल को भी मंत्रालय के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के अनुभाग में एक सांप निकला था।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457