Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में ISIS का खतरनाक मॉड्यूल बेनकाब, पाकिस्तानी हैंडलर इंस्टाग्राम से नाबालिगों को बना रहे थे जिहादी

रायपुर। छत्तीसगढ़ ATS ने राजधानी में पाकिस्तान-आधारित ISIS मॉड्यूल की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। देर रात छापेमारी कर ATS ने दो नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर UAPA की धाराएँ लगा दी गई हैं।

जांच में सामने आया कि पाकिस्तानी हैंडलर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर भारतीय युवाओं से संपर्क स्थापित कर रहे थे। सामान्य दिखने वाले इन अकाउंट्स का उद्देश्य किशोरों को धीरे-धीरे गुप्त चैट ग्रुप में जोड़ना था। इन ग्रुप्स में उन्हें लगातार जिहादी वीडियो, उग्र भाषण, भारत-विरोधी संदेश और आइएसआएस समर्थित सामग्री भेजी जा रही थी। एटीएस के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह योजनाबद्ध थी, जिसका मकसद किशोरों की मानसिकता को प्रभावित कर उन्हें जिहादी मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

बता दें कि दिल्ली में हालिया ब्लास्ट के बाद खुफिया एजेंसियों ने पूरे देश में सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी। इसी निगरानी में छत्तीसगढ़ ATS को इन दोनों किशोरों की संदिग्ध गतिविधियाँ दिखीं। साइबर सेल और तकनीकी जांच के बाद पक्के सबूत मिले, फिर तुरंत कार्रवाई की गई।

ATS के IG ने बताया, “समय रहते कार्रवाई से राज्य में एक बहुत बड़ा आतंकी खतरा टल गया। दोनों किशोर पाकिस्तानी हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे और उनके इशारे पर आगे की प्लानिंग कर रहे थे। उनके फोन से भारी मात्रा में जिहादी कंटेंट बरामद हुआ है।” फिलहाल दोनों नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ATS अब उनके संपर्क में आए अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
16 साल का किशोर – रायपुर के संतोषी नगर का रहने वाला (पिता केंद्रीय बल में तैनात)
15 साल का किशोर – भिलाई का रहने वाला

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457