Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा में आकाशीय बिजली का कहर: आम के पेड़ के नीचे खड़े किसान की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए किसान आम के पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था, तभी अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामजी पटेल (46 वर्ष), पिता फेरू पटेल, निवासी ग्राम पंचायत रौचन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर वे बरकोही बांध के पास एक आम के पेड़ के नीचे रुक गए।

इसी बीच अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से रामजी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारिश के मौसम में विशेषज्ञ खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है।

Related Posts

सक्ती में महिला की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी निकला आरोपी; शराब पीने के बाद विवाद में वारदात को दिया अंजाम

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया…

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत तेज, भाजपा सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस को घेरा; दीपक बैज से मांगा जवाब

रायपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा…

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कोल लेवी और शराब घोटाले में डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों के खिलाफ जांच एजेंसियों ने एक बार फिर बड़ी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब…

1 of 495