Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर फिर तेज होगी कवायद, 19.13 लाख मतदाताओं के घर दोबारा पहुंचेंगे BLO

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया एक बार फिर तेज होने जा रही है। SIR के दौरान सत्यापन के समय जिन मतदाताओं के घर पर लोग नहीं मिले थे या जिनके दूसरे स्थान पर चले जाने की जानकारी सामने आई थी, उनकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) दोबारा घर-घर पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में ऐसे करीब 19.13 लाख मतदाता चिन्हित किए गए हैं। BLO संबंधित मतदाताओं के पते पर पहुंचकर यह सत्यापित करेंगे कि वे वास्तव में उसी पते पर निवास कर रहे हैं या नहीं। इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज जानकारी का भी मिलान किया जाएगा।

पुरानी और नई मतदाता सूची का होगा मिलान

दोबारा सत्यापन अभियान के दौरान BLO SIR से पहले तैयार मतदाता सूची और SIR के बाद की सूची का मिलान करेंगे। इसका उद्देश्य उन मतदाताओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना है, जो पुनरीक्षण के दौरान अपने पते पर मौजूद नहीं मिले थे या जिनके दूसरे स्थान पर चले जाने की जानकारी सामने आई थी।

सत्यापन के दौरान मतदाताओं के पते और सूची में दर्ज अन्य विवरणों की भी जांच की जाएगी।

SIR के बाद करीब 25 लाख नाम सूची से हुए बाहर

छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पुनरीक्षण के बाद करीब 24.99 लाख नाम सूची से बाहर हुए। इनमें 6 लाख से अधिक मतदाता मृत पाए गए थे।

इसके अलावा अनुपस्थित, स्थानांतरित और अन्य श्रेणियों में आने वाले मतदाताओं की भी पहचान की गई थी।

पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने पर जोर

अब BLO के दोबारा सत्यापन से उन मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है, जिनके बारे में पहली प्रक्रिया के दौरान जानकारी नहीं मिल पाई थी।

इस कवायद का उद्देश्य वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बनाए रखना है। वहीं गलत, दोहरे या अपात्र नामों की पहचान होने पर नियमानुसार उन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

दोबारा घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में शामिल नामों की वास्तविक स्थिति और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478