Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रिटायर्ड जज के बेटे, RSS से जुड़ाव….. कौन है छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा, सबसे कम उम्र में संभाली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शर्मा को राज्य का नया एडवोकेट जनरल (AG) नियुक्त किया गया है। विवेक शर्मा वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत के इस्तीफे के बाद उनके नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब औपचारिक रूप से तय हो गई हैं।

विवेक शर्मा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति आर एस शर्मा के बेटे हैं। 3 जून 1980 को बिलासपुर में जन्मे विवेक शर्मा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से एलएलबी की पढ़ाई की। उनके पास 23 साल का वकालत का अनुभव है और वे शासन की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय रहे हैं।

विवेक शर्मा ने शासन की ओर से लीकर स्कैम, कोल स्कैम और एसीबी से जुड़े कई प्रमुख मामलों में दमदार पैरवी की है। उनके प्रयासों के कारण उनका नाम लंबे समय से एडवोकेट जनरल के लिए चर्चित रहा।

उनके पिता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज और राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। विवेक शर्मा का परिवार कानून और न्याय क्षेत्र से गहरा जुड़ा है। उनके परिवार का RSS से लंबे समय से संबंध रहा है, जो नए एजी की नियुक्ति में भी एक महत्वपूर्ण पहलू माना जा रहा है।

राज्य के महाधिवक्ता का मुख्य कार्य शासन की ओर से हाईकोर्ट में मामलों की पैरवी करना और महत्वपूर्ण विधिक सलाह देना है। वर्तमान महाधिवक्ता कार्यालय में 6 अतिरिक्त एजी, 7 डिप्टी एजी, 12 गवर्नमेंट एडवोकेट, 11 डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट और करीब 100 पैनल वकील कार्यरत हैं। विवेक शर्मा इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के महाधिवक्ता होंगे और राज्य के विधिक मामलों में उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455