Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मासूम छात्र को पेड़ पर उल्टा लटकाकर दी गई अमानवीय सजा, देखें वीडियो

सूरजपुर: जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम छात्र को टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर उल्टा लटकाकर क्रूरता भरी सजा दी गई। घटना हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल, नारायणपुर आमापारा की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा उल्टा पेड़ पर लटका है और पास में मौजूद शिक्षिकाएँ सजा को रोकने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने पर रोक लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई, इसका कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावक बेहद नाराज हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की क्रूरता अस्वीकार्य है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442