Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सुकमा में बड़ी सफलता: 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 5 महिला नक्सली भी शामिल

सुकमा: छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। जिले में कुल 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। इन सभी पर मिलाकर 48 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई सुकमा पुलिस मुख्यालय में की गई, जहां एसपी किरण चव्हाण के समक्ष सभी नक्सलियों ने हथियार डाल दिए।

नक्सलियों का विवरण

4 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम
2 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम
कुल 15 नक्सलियों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं

सुकमा जैसे संवेदनशील जिले में एक साथ इतने नक्सलियों का आत्मसमर्पण होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से जंगल क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सल वारदातों में शामिल रहे हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 468