Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छग वक्फ बोर्ड में हंगामा; ‘उम्मीद पोर्टल’ 3 दिन से बंद, रजिस्ट्रेशन न होने पर मुतवल्लियों में नाराज़गी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार को भारी हंगामे के हालात बन गए। वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए उम्मीद पोर्टल के पिछले 3 दिनों से ठप रहने के कारण मस्जिद, दरगाह सहित विभिन्न वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है।

राज्य के कई जिलों से पहुंचे मुतवल्ली और कमेटी मेंबर पोर्टल बंद होने से परेशान हैं और उनमें प्रशासन के प्रति नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि कई मुतवल्ली रातभर राज्य वक्फ बोर्ड दफ्तर में ही रुकने को मजबूर हो गए हैं।

पोर्टल ठप होने से बढ़ते विवाद को देखते हुए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और CEO शुक्रवार को स्वयं कार्यालय पहुंचे और व्यवस्था देखने के साथ ही तकनीकी टीम से चर्चा की। फिलहाल, पोर्टल कब शुरू होगा, इस पर स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 दिसंबर तय की गई है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी न होने पर संबंधित मुतवल्लियों पर FIR दर्ज होने और संपत्ति के राजसात होने की संभावना जताई जा रही है। यह बात सुनकर कई जिलों से आए मुतवल्लियों में भारी चिंता का माहौल है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश में वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ में ‘उम्मीद पोर्टल’ को तैयार किया गया है। लेकिन सिस्टम के लगातार ठप रहने से प्रक्रिया बाधित हो रही है।

मुतवल्लियों की मांग है कि, पोर्टल को तत्काल चालू किया जाए। अंतिम तारीख आगे बढ़ाई जाए, ताकि किसी को कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुचारू बनाने अतिरिक्त तकनीकी टीम तैनात की जाए।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252