Trendingदेशबड़ी खबर

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, तीन बेटियां और एक बेटा; नवजातों की हालत नाज़ुक, देखें वीडियो

इंदौर। शहर के क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में एक दुर्लभ और जटिल प्रसव के दौरान एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजातों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। जन्म के बाद बच्चों की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर निगरानी और उपचार के लिए तुरंत अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।

क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल के डॉक्टर रितेश पालिया ने बताया कि यह प्रसव सामान्य प्रसव की तुलना में काफी जटिल था, लेकिन चिकित्सा टीम ने सफलतापूर्वक डिलीवरी कराते हुए मां और चारों बच्चों को सुरक्षित रखा। डॉक्टरों का कहना है कि सभी बच्चे कम वजन के हैं, इसलिए उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है।

डॉक्टरों की टीम नवजातों की हालत पर लगातार नज़र रख रही है और परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है। वहीं, मां की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि परिवार में चार बच्चों के आगमन से खुशियों का माहौल है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 452