Trendingदेशबड़ी खबर

इंडिगो को बड़ा झटका: मंत्रालय ने तुरंत रिफंड करने के दिए निर्देश

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने उड़ानों में लगातार आ रही गड़बड़ियों और बढ़ती यात्री शिकायतों को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि रद्द या बाधित हुई उड़ानों से जुड़े सभी लंबित रिफंड 7 दिसंबर, रविवार रात 8 बजे तक बिना देरी पूरी तरह निपटा दिए जाएं।

मंत्रालय ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने पर एयरलाइन के खिलाफ त्वरित नियामकीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निर्देश दिया गया है कि जिन यात्रियों की यात्रा फ्लाइट रद्द होने से प्रभावित हुई है, उनसे किसी भी प्रकार का री-शेड्यूलिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यात्रियों के लिए विशेष सेल

यात्रियों की शिकायतों के तेज और सुचारु समाधान के लिए मंत्रालय ने इंडिगो को स्पेशल पैसेंजर सपोर्ट एंड रिफंड सेल स्थापित करने का निर्देश दिया है। यह सेल प्रभावित यात्रियों से स्वयं संपर्क करेगा, ताकि रिफंड और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था बिना बार-बार फॉलो-अप के पूरी की जा सके।मंत्रालय ने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं होती, ऑटोमेटिक रिफंड सिस्टम जारी रहेगा।

48 घंटे में बैगेज की डिलीवरी

कैंसिलेशन या देरी के कारण यात्रियों से अलग हुए सभी बैगेज को 48 घंटे के भीतर उनके दिए गए पते तक पहुंचाने का आदेश भी दिया गया है। एयरलाइन को बैगेज की ट्रैकिंग, स्थिति और डिलीवरी टाइमलाइन की स्पष्ट जानकारी यात्रियों को उपलब्ध करानी होगी। जरूरत पड़ने पर नियमों के अनुसार मुआवजा भी देना होगा।

विशेष श्रेणी के यात्रियों पर खास ध्यान

मंत्रालय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, छात्रों, मरीजों और अन्य आवश्यक यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए निगरानी और व्यवस्था और मजबूत की गई है। मंत्रालय ने आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही संचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 452