Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: DSP वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाला कारोबारी मुसीबत में, दीपक टंडन के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

रायपुर: रायपुर और कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। कोरबा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, जिला कोरबा की कु. रंजू वैष्णव की कोर्ट ने 420 के आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आरोप है कि दीपक टंडन ने 28 लाख रुपए के फ्रॉड में लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन वह ही आरोपी हैं जिन्होंने पहले डीएसपी कल्पना वर्मा पर करीब 2 करोड़ रुपए के गिफ्ट और प्यार में झांसा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप है कि उन्होंने वाट्सअप पर 51 चैट और वीडियो फोटोज उपलब्ध कराए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ भी डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख रुपए के लेन-देन फ्रॉड का मामला दर्ज कराया है, जो फिलहाल कोर्ट में लंबित है। इसी बीच दीपक टंडन कथित स्क्रीनशॉट और वीडियो पत्रकारों को उपलब्ध कराते रहे हैं। कोरबा कोर्ट ने कहा है कि आरोपी दीपक टंडन को आज, 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना अनिवार्य है।


Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457