Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

VIDEO- टाइगर रिजर्व में फिर दो बाघ शावकों की मौत, टी-60 के बच्चों के क्षत-विक्षत शव मिले

सीधी: संजय टाइगर रिजर्व से एक और चिंताजनक खबर आई है। रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन टी-60 के दो शावक मृत मिले हैं। दोनों शावकों के क्षत-विक्षत शव दुबरी वन परिक्षेत्र के उत्तर वीट–डेवा के घने जंगल में पड़े हुए थे।

घटना का पता तब चला जब हाथी पेट्रोलिंग टीम गश्त पर थी। टीम ने झाड़ियों के बीच दो छोटे शावकों के शव देखे। जांच में उनके शरीर पर किसी बड़े शिकारी के हमले के साफ निशान मिले।

वन विभाग का मानना है कि यह मामला टेरिटरी विवाद का हो सकता है। कुछ दिनों से इस इलाके में एक नए नर बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा था। संभव है कि उसी टकराव में दोनों शावकों की मौत हुई हो। घटना के बाद बाघिन टी-60 काफी बेचैन दिखाई दी। शव मिलने के बाद फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंची।


Related Posts

1 of 175