Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: हाथी के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, हाथियों की चिंघाड़ में सहम उठे ग्रामीण

रायगढ़: रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में शुक्रवार शाम एक छह माह के हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हाथी अपने झुंड के साथ तालाब में नहा रहा था।

हाथी के बच्चे की मौत के बाद आसपास के हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण सहम गए। डरे-सहमे ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी।

वन विभाग के अनुसार, बंगुरसिया क्षेत्र में लगातार 30 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं और धान मंडी में भी हाथियों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें मिली हैं। दोनों वन मंडलों में हाल ही में हुई हाथियों की मौत से वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी सकते में हैं।

हाथियों ने मृत बच्चे के शव को रात भर तालाब के पास रखा और शनिवार सुबह उसे जंगल की तरफ ले गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के निकट जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।


Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457