Trendingखेलबड़ी खबर

India ODI Squad Announcement: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल में पहली परीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है. भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ 11 जनवरी से तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने वाली है. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा 3 जनवरी (शनिवार) को की गई

वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. शुभमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण भाग नहीं ले पाए थे, ऐसे में केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. उस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था. शुभमन के साथ-साथ मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर की भी टीम में एंट्री हुई है. हालांकि श्रेयस को तभी सीरीज में भाग ले पाएंगे, जब उन्हें फिट घोषित किया जाएगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल.

भारत vs न्यूजीलैंड शेड्यूल
11 जनवरी- पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी- दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी- तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी- पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी- दूसरा टी20, रायपुर
25 जनवरी- तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी- चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी- पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

Related Posts

1 of 169