Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: माँ की डांट से आहत छात्रा ने की आत्महत्या, मोबाइल ट्रांजैक्शन बना विवाद की वजह

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महज मोबाइल से पैसों के लेन-देन को लेकर माँ द्वारा दी गई समझाइश और डांट छात्रा को इतनी नागवार गुजरी कि उसने मौत को गले लगा लिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटी थी। घर आने के बाद उसने अपनी माँ के मोबाइल का उपयोग कर कुछ डिजिटल ट्रांजैक्शन (पैसे का लेन-देन) किया। जब माँ को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने छात्रा से सवाल-जवाब किए और उसे भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश देते हुए थोड़ी फटकार लगाई।

कमरे में लगा ली फांसी

माँ की डांट से आहत होकर छात्रा अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है।पुलिस मोबाइल डेटा और डिजिटल लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि विवाद की असली वजह साफ हो सके। और स्कूल के शिक्षकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।




Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456