Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर ISBT में आग का तांडव: आधी रात धू-धू कर जलीं आधा दर्जन बसें, करोड़ों का नुकसान, Video

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आधा दर्जन (6) बसें आग के गोले में तब्दील हो गईं। इस घटना के बाद बस संचालकों में हड़कंप मच गया है।

करोड़ों का नुकसान, बाल-बाल बचीं जान

मिली जानकारी के अनुसार, पार्किंग एरिया में खड़ी बसों में लगी आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें दूर से ही देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Brigade) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना के समय बसों में कोई यात्री मौजूद नहीं था और न ही कोई कर्मचारी अंदर सो रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग की चपेट में आने से करीब 5 से 6 बसें पूरी तरह जलकर लोहा बन चुकी हैं, जिससे बस संचालकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

साजिश या हादसा? शरारती तत्वों पर शक

आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय बस संचालकों और पुलिस को शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की प्रबल आशंका है। पार्किंग एरिया में खड़ी बसों में अचानक एक साथ आग लगना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रात के समय पार्किंग एरिया में कौन-कौन मौजूद था। पुलिस ने कहा है कि यदि यह किसी की शरारत या साजिश है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 455