Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल सस्पेंड, अवैध वसूली का आरोप सिद्ध

दुर्ग। नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल (बैज नंबर 1116) को एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मृतक के परिजनों से सड़क हादसे की जांच के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने की शिकायत सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रधान आरक्षक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मृतक के परिजनों से अवैध वसूली की, जो गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि दुर्ग पुलिस में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इस तरह के कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधान आरक्षक के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप है और यह संदेश गया है कि आम जनता के साथ अन्याय करने वालों पर सख्ती तय है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249