Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर नक्सली IED विस्फोट में सुरक्षाबल घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर: बीजापुर–तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए इस विस्फोट में DRG के 9 जवान और कोबरा बटालियन का 1 जवान घायल हो गया।

यह इलाका लंबे समय से माओवादियों का गढ़ माना जाता रहा है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल कर्रेगुट्टा हिल्स में अभियान पर निकले थे, इसी दौरान पहले से लगाए गए IED विस्फोटों की चपेट में आ गए।

विस्फोट के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मोर्चा संभाले रखा। घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और नक्सलियों की संभावित मौजूदगी के चलते सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Posts

1 of 328